मथुरा

मथुरा में 1155 किलो हरी मिर्च का अचार जब्त

FSDA ने 2 नमूने जांच को भेजे, ट्रोम्स इंडस्ट्रीज का निरीक्षण 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अस्वच्छ दशाओं में भंडारित 1155 किलोग्राम हरी मिर्च का अचार जब्त किया है। यह कार्रवाई एक विशेष अभियान के तहत की गई, जिसमें दो खाद्य नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक आयुक्त (खाद्य) धीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने तहसील छाता क्षेत्र के कोसी-कोटवन इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ट्रोम्स इंडस्ट्रीज का निरीक्षण किया। यहां हरी मिर्च के अचार का एक नमूना लिया गया और अचार निर्माण के लिए अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित लगभग 1155 किलोग्राम हरी मिर्च का अचार जब्त कर खाद्य कारोबारकर्ता की अभिरक्षा में सौंपा गया। इसके अतिरिक्त, टीम ने गोवर्धन क्षेत्र से सोया सॉस का एक नमूना भी जांच के लिए संग्रहित किया। इस प्रकार, कुल दो खाद्य नमूनों को परीक्षण हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button