जालौन

बबीना ग्राम पंचायत में आवास योजना में अनियमितता का आरोप

 ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

पात्रों से ₹20 हजार की अवैध वसूली व अपात्रों को लाभ देने का आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। विकासखंड कदौरा की ग्राम पंचायत बबीना के ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी जालौन कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना में कथित अनियमितताओं के संबंध में शिकायत पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने योजना में भ्रष्टाचार, पात्र लाभार्थियों से अवैध धनराशि मांगने तथा अपात्र व्यक्तियों को लाभ दिए जाने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि ग्राम पंचायत के कई गरीब एवं पात्र परिवार आज भी आवास योजना के लाभ से वंचित हैं। वहीं, आवास स्वीकृत कराने के नाम पर ₹20 हजार की अवैध धनराशि मांगी जा रही है। आरोप है कि जो लोग धनराशि देने में असमर्थ हैं, उनके नाम लाभार्थी सूची में शामिल नहीं किए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लाभार्थी सूची में कई अपात्र व्यक्तियों के नाम शामिल कर दिए गए हैं, जबकि वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा पात्र गरीब परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button