जालौन

पीएम आवास ग्रामीण में पात्रता सूची में अनियमितताओं का लगाया आरोप

गायर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन (उरई)। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पात्रता सूची में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्राम गायर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने पात्रता सूची में आर्थिक रूप से सक्षम और पक्का मकान, ट्रैक्टर आदि रखने वाले लोगों के नाम शामिल करने एवं जरूरतमंद और कच्चे मकानों में रहने वाले पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित करने का आरोप लगाया।
विकास खंड के ग्राम गायर निवासी दर्शन, गीता देवी, हेमंत कुमार, साहब सिंह, कमलेशी, शहजाद खान, सोनी देवी, शीला देवी, राजकुमारी, संतोष वर्मा, लालाराम, भगवानदास आदि ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपकर बताया कि गांव में वर्तमान में पीएम आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। आरोप है कि ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव द्वारा अनियमितता करते हुए अपात्र व्यक्तियों के नाम सूची में शामिल कर लिए गए हैं। जबकि वास्तविक पात्र एवं जरूरतमंद लोगों के नाम सूची से बाहर कर दिए गए हैं। इससे गरीब परिवारों के साथ अन्याय हो रहा है। शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पीएम आवास योजना ग्रामीण की पात्रता सूची की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। जांच में जो भी व्यक्ति अपात्र पाए जाएं उनके नाम सूची से हटाए जाएं, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लोगों को न्याय मिल सके। ग्रामीणों ने कहा कि निष्पक्ष जांच होने से ही वास्तविक हकदारों को आवास का लाभ मिल पाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button