भरत पुर
660 जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग
सेठो की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में किया वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर – भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से कस्बे की सेठो की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में परिषद के सेवा प्रकल्प के अंतर्गत आज 660 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए, जिन्हें पाकर विद्यार्थीओं के चेहरे खिल गए और उन्होंने भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया।
शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा व सचिव राजेन्द्र गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि शाखा की ओर से वितरण प्रभारी अंशु मित्तल व देवकीनंदन सोनी के नेतृत्व में भारत विकास परिषद के सेवा प्रकल्प के अंतर्गत निरंजन सेवा, नई दिल्ली के सहयोग से कस्बे की सेठो की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता पुत्र मनोहरलाल की स्मृति में भुसावर नगरपालिका क्षेत्र के स्थानीय दोनों सीनियर स्कूल व नगला सीर, कल्ला गोला, नगला बंध सहित पांचों सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक अध्ययनरत सभी विद्यार्थीओं को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए। साथ ही कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर व आर्य महिला विद्यापीठ में जरूरतमंद विद्यार्थीओं को स्कूल बैग बांटे गए। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य प्रकाश जैमन व शाखा कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने शाखा की ओर से कस्बे में किए जा रहे जनहित कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सेठो की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में शाखा की ओर से स्कूल बैग वितरण के साथ साथ गर्म जर्सी वितरण, मोतियाबिंद शिविर, एम्बूलेन्स सेवा, आदि प्रकल्प भी संचालित किए जा रहे हैं, जिनसे आमजन को अत्यधिक लाभ प्राप्त हो रहा है। विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षाविद हेमन्त मित्तल, पुष्कर शर्मा, अजय मित्तल, निरंजन पाण्डेय, रोहित सिंघल, ममता मीणा, श्रीफल, श्याम सुंदर ने शाखा का आभार व्यक्त करते हुए शाखा के पुनीत कार्यो की भरपूर प्रशंसा की। इस मौंके पर नवीन मित्तल, वीरेन्द्र पाण्डेय, शेरसिंह सैनी, धीरज पाण्डेय, बृजेश जिंदल, राजवीर सिंह, राजश्री मलिक, प्रमोद बंसल, श्याम सुंदर, राखी गुप्ता एवं विद्यालय स्टाफ हितेंद्र पाण्डेय, लखन, रामकेश, सुमन, अनिता, प्रियंका, आदि मौजूद रहे।



