बाराबंकी

बाराबंकी पुलिस ने डीजे संचालकों संग की गोष्ठी

श्रावण/कावड़ मेले के लिए सुरक्षा व ध्वनि नियमों पर चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो 

बाराबंकी पुलिस ने आगामी श्रावण मेला और कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तथा सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से डीजे संचालकों के साथ एक समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया। यह गोष्ठी 26 जुलाई 2026 को पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा आयोजित की गई।
गोष्ठी के दौरान कावड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। डीजे संचालकों को सर्वोच्च न्यायालय और शासन द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग संबंधी स्पष्ट निर्देशों का पालन करने को कहा गया।
इसमें निर्धारित डेसिबल सीमा के भीतर केवल भक्ति संगीत और भजन बजाने, किसी भी प्रकार के भड़काऊ या आपत्तिजनक गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश शामिल थे। इसके अतिरिक्त, डीजे वाहनों की ऊंचाई और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर आलोक पाठक, क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button