
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : सावन शुरू होते ही रिठौरा नगर पंचायत क्षेत्र से विभिन्न जिलों के कांवरियों के जत्थे गुजरेंगे। उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन कोई चूक नहीं चाहता। इसी के चलते रिठौरा हाईवे पर जगह-जगह पुलिस की तीसरी आंख सीसीटीवी कैमरे लगातार निगरानी करेंगे। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कांवरियों के आवागमन में कोई व्यवधान न आए इसके लिए रिठौरा बार्डर पर टेंट की अस्थाई पुलिस चौकी बनाई गई है। वहां पुलिस बल तैनात रहेगा।
चौकी प्रभारी राजीव कुमार शर्मा के साथ थानाध्यक्ष खुद सुरक्षा तैयारियों में जुटे हैं। हाईवे किनारे संदिग्ध गतिविधियों पर खास नजर रखी जाएगी।
थानाध्यक्ष ने साफ कहा “कांवरियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले सीधे जेल जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों से खुराफातियों पर लगातार नजर रखी जाएगी।”
पुलिस का दावा है कि सावन भर रिठौरा क्षेत्र से गुजरने वाले कांवरियों को पूरी सुरक्षा और सुविधा दी जाएगी।



