दिल्ली

दिल्ली में टीबी के बढ़ते मामलों पर विशेषज्ञ कमेटी गठित करे सरकार : देवेंद्र यादव।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजधानी में बढ़ते टीबी मामलों पर चिंता जताते हुए रेखा गुप्ता सरकार से तत्काल विशेषज्ञों की कमेटी गठित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कमेटी बढ़ते मामलों की निगरानी कर संक्रमण पर नियंत्रण के प्रभावी उपाय सुझाए। यादव ने कहा कि विशेष स्क्रीनिंग अभियान के दौरान 42 दिनों में 12,078 मामले सामने आए हैं। 1 जुलाई 2026 तक दिल्ली में 28.83 लाख लोगों की स्क्रीनिंग में 21.67 लाख छाती एक्स-रे और 3.65 लाख मॉलिक्यूलर टेस्ट किए गए, जिसके बाद 1.75 लाख टीबी मरीज नोटिफाई हुए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में टीबी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 2023 में 1,00,523, 2024 में 1,05,343 और 2025 में 1,12,977 मामले सामने आए। 24 मार्च से 5 मई तक चले विशेष अभियान में 71,603 लोगों की जांच हुई, जिसमें करीब 42 प्रतिशत नए मरीज एक्स्ट्रा-पल्मोनरी टीबी से पीड़ित पाए गए। यादव ने कहा कि दिल्ली के 38 वार्डों को उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के रूप में चिन्हित किया गया है। उन्होंने सरकार से इन क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने, समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करने तथा मरीजों की नियमित निगरानी की मांग की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button