तालझारी में गांजे के साथ महिला गिरफ्तार,283ग्राम मादक पदार्थ बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में साहिबगंज पुलिस को एक और सफलता मिली है।तालझारी थाना क्षेत्र के जमुनी फाटक सकरीगली गांव में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर283ग्राम गांजे के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक साहिबगंज को गुप्त सूचना मिली थी कि तालझारी थाना क्षेत्र के जमुनी गांव निवासी प्रेमलाल महलदार के घर पर अवैध गांजे की बिक्री की जा रही है, सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस निरीक्षक राजमहल प्रभाग राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।तालझारी अंचलाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस ने प्रेमलाल महलदार के घर पर दबिश दी,पुलिस को देख घर में मौजूद महिला काले प्लास्टिक के पैकेट में गांजा लेकर पीछे के रास्ते से भागने लगी,जिसे टीम ने तत्परता दिखाते हुए दबोच लिया,तलाशी के दौरान काला प्लास्टिक पैकेट से283ग्राम गांजा बरामद कर जब्त किया गया।गिरफ्तार महिला की पहचान45वर्षीय माया देवी,पति प्रेमलाल महलदार,ग्राम जमुनी सकरीगली थाना तालझारी के रूप में हुई है।इस संबंध में तालझारी थाना में कांड संख्या177/26 के तहतNDPSएक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।वही छापेमारी दल में अंचलाधिकारी तालझारी रामसुमन प्रसाद,पुलिस निरीक्षक राजमहल प्रभाग राजीव रंजन,तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय,सहायक अवर निरीक्षक रंजन कुमार यादव,हवलदार चुड़का हेम्ब्रम और आरक्षी राजाराम सिंह,विरेन्द्र यादव व सुरेन्द्र सेन शामिल थे।



