साहेबगंज

रात्रि गश्ती के दौरान दो युवक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज मुफस्सिल थाना पुलिस ने विशेष रात्रि गश्ती के दौरान दो युवकों को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, साहिबगंज से जारी प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 29.10.2026के अनुसार बुधवार को रात्रि करीब11.20बजे महादेवगंज स्थित डीबीएल पुल मोड़ के पास गश्ती के दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को पैदल डीबीएल पुल की तरफ से महादेवगंज मुस्लिम टोला मोड़ की तरफ जाते देखा।संदिग्ध जानकर रोकने पर दोनों भागने लगे,जिन्हें गश्ती दल ने दौड़ाकर पकड़ लिया।पूछताछ में उन्होंने अपना नाम प्रकाश कुमार पिता चंदन सिंह और कृष्णा कुमार पिता पप्पू सिंह,दोनों साकिन महादेवगंज,पीर बाबा गोढी टोला,थाना मुफस्सिल जिला साहिबगंज बताया।तलाशी में कृष्णा कुमार के पास से एक देसी कट्टा और एक मोबाइल तथा प्रकाश कुमार के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया।देसी कट्टा का कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाने पर विधिवत जब्ती सूची बनाकर सामान जब्त किया गया और दोनों को गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड संख्या128/2दिनांक 29.10.2026धारा25 (1-B)/26 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।वही गिरफ्तार दोनों अभीयुक्त को सदर अस्पताल साहिबगंज में शारीरिक जांच करवाने के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button