बेतुल

बैतूल वैज्ञानिक ज्ञान सभी के लिए सुलभ और प्रासंगिक होना चाहिए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद्देश्य विज्ञान को शांति और विकास के लिए एक शक्तिशाली उपकरण के रूप में प्रस्तुत करना है, और यह सुनिश्चित करना है कि वैज्ञानिक ज्ञान सभी के लिए सुलभ और प्रासंगिक हो। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम का समापन मंगलवार को मेरा युवा भारत बैतूल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार व अहिल्याबाई होल्कर महिला मंडल के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम जिसका  योगाचार्य अंजलि योगी, चंद्रेश योगी, हुकुमचंद कलभोर, महिला मंडल अध्यक्ष तनुश्री के आतिथ्य में और धनंजय सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। विज्ञान के संबंध में जाना और समझा जिसमें चित्रकला निबंध रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। इस मौके पर अंजलि योगी ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भारत में विज्ञान के महत्व को बढ़ावा देने और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित है। हुकुमचंद कालभोर और महिला मंडल अध्यक्ष तनुश्री ने कहा कि दिवस सीवी रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज की याद में मनाया जाता है। चन्द्रेश योगी ने बताया की विज्ञान स्वयं को समाज के बीच संबंध को मजबूत करना, सार्वजनिक स्वास्थ्य और संसाधन प्रबंधन सहित मुख्य कार्य शोध जैसे कार्य करता है। इस मौके पर धनंजय सिंह ठाकुर ने बताया कि इन दिनों चले कार्यक्रमों में युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन संजना धुर्वे ने व आभार नितिन यादव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित, हर्ष,राजकुमारी, सीता इंग्ले, सुशील उदयपुरे, राधेलाल बनखेडे, शिवसागर, संजय कलमे, विशाल आर्य, दीपक गडेकर सहित सभी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button