खैरथल

यूजीसी के काले कानून के विरोध में करणी सेना ने काली धुलंडी मनाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल । “हर जोर-जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है” के उद्घोष के साथ श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर करणी सेना खैरथल इकाई ने यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया।
खैरथल-तिजारा जिला कार्यालय पर गुरुवार को धुलंडी (होली) काले कपड़े पहनकर और काला टीका लगाकर मनाई गई। प्रदर्शनकारियों ने इसे यूजीसी के निर्णयों के प्रति विरोध का प्रतीक बताया।
जिला अध्यक्ष नीरज तंवर एवं जिला प्रभारी राजकुमार ने बताया कि यदि University Grants Commission (यूजीसी) के निर्णय वापस नहीं लिए गए, तो 8 मार्च को दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में होने वाले विरोध प्रदर्शन में खैरथल-तिजारा जिले का स्वर्ण समाज बड़ी संख्या में पहुंचकर सहभागिता निभाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button