गोड्डा

अमरपुर आर्य समाज मंदिर में होली के अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अमरपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में गांव के दर्जनों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और होली के रंगों के साथ-साथ वैदिक परंपरा को जीवंत किया।
यज्ञ में मुख्य रूप से दिवाकर आर्य, परीक्षित मंडल प्रेमी, भवेश शास्त्री, शुकदेव पंडित, बिष्णु मंडल, ऋषिकेश मंडल, दयानंद मंडल, रंजीत मंडल, वृजनन्द आर्य सहित आर्य युवा क्लब के सक्रिय सदस्य देव आर्य, राहुल कुमार, नीलकांत आर्य आदि उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से हवन में आहुतियां दीं और पवित्र अग्नि के समक्ष प्रार्थना की। हवन यज्ञ के समापन के पश्चात बुद्धिजीवियों एवं वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। विशेष रूप से परीक्षित मंडल ने “वेदों की ओर लौटो” तथा स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा रचित “सत्यार्थ प्रकाश” पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी से हिंदू धर्म के मूल ग्रंथों वेदों का अध्ययन करने और उनके सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की अपील की। इस अवसर पर यह भी बताया गया कि होली हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत) के अनुसार वर्ष का अंतिम प्रमुख त्यौहार है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है तथा प्रकृति में आ रहे परिवर्तन के साथ ही मनुष्य को भी बुराइयों से मुक्त होकर सत्य, धर्म और सदाचार की ओर अग्रसर होने का संदेश देता है।
आर्य समाज अमरपुर के सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कार्यक्रम समाज में वैदिक संस्कृति, एकता एवं नैतिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button