ललितपुर

विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर आज लगेगा विशाल जागरूकता एवं जांच शिविर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 20 मार्च 2026 को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के दंत चिकित्सा विभाग एवं पैथोलॉजी विभाग द्वारा एक विशेष मुख स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आम जनता को मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और रोगों की प्रारंभिक पहचान के उद्देश्य से लगाया जा रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. मयंक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में इस शिविर का आयोजन दंत चिकित्सा विभाग में किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिविर के दौरान दंत चिकित्सा एवं पैथोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी। इसमें मुख्य रूप से दांतों एवं मुख के रोगों की पहचान और उचित परामर्श। मुख एवं दंत रोगों की रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी। कैंसर एवं कैंसर से पूर्व की स्थिति के लक्षणों की विशेष जांच। आवश्यकतानुसार मुख के नमूनों की ब्रश साइटोलॉजी द्वारा जांच। दंत चिकित्सा विभागाध्यक्ष डा.प्रियंका गुवरैले ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को निम्नलिखित समस्याएं हैं, तो उन्हें इस शिविर का लाभ अवश्य उठाना चाहिए, जिनमें मुंह में लाल या सफेद धब्बे होना। लंबे समय से न भरने वाला कोई घाव। मुंह खुलने में कमी आना। पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डा.श्रुति सिंह ने जानकारी दी कि संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों के नमूनों की गहन जांच की जाएगी। प्रधानाचार्य ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वह इस निशुल्क शिविर में आकर अपनी जांच कराएं और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button