हजारीबाग के विष्णुगढ़ हत्या मामले का उद्भेदन, झामुमो ने भाजपा नेता भीमराम की फांसी का किया डिमांड
Vishnugarh murder case in Hazaribagh solved, JMM demands hanging of BJP leader Bhim Ram

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिग लड़की की कथित हत्या मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की पाकुड़ इकाई ने प्रशासनिक कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी है। झामुमो के केन्द्रीय समिति सदस्य सह- पाकुड़ उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे ने प्रेसवार्ता में कहा कि इस जघन्य अपराध के दोषी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जुलुस के दौरान भाजपा के नेता भीमराम फांसी की सजा की मांग कर रहे थे , जबकि वही व्यक्ति स्वयं हत्या के आरोपों से घिरे हुए हैं। उन्होंने इसे भाजपा के “दोहरे चरित्र” का उदाहरण बताया। प्रेसवार्ता में चौबे ने कहा कि पुलिस ने बच्ची की मां और एक पुजारी को गिरफ्तार किया है, लेकिन मामले से जुड़े भीमराम, जो जुलूस में शामिल रहा था, की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से भीमराम की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले के जरिए राज्य सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है थी। लेकिन प्रशासन की कौशलता के चलते हत्या की उद्भेदन हो गया और दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि भीमराम अबतक गिरफ्त से बाहर है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या भाजपा भीमाराम को फांसी की सजा दिलाने की प्रदर्शन करेंगे? इस अवसर पर झामुमो के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें पाकुड़ उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, प्रखंड उपाध्यक्ष रामसिंह टुडू, अल्पसंख्यक प्रखंड उपाध्यक्ष लखन हेम्ब्रम और नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह शामिल थे।



