बोकारो
ऑल इंडिया एसटी/ एससी इंप्लाइज एसोसिएशन की ओर से 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर निकाली जाएगी बाइक रैली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो । संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 14 अप्रैल को कल्याण मंडप बोकारो रेलवे कॉलोनी में जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। जयंती समारोह सुबह दस बजे से आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित जनसमूह के बीच बाबा साहेब की जीवनी, जीवन संघर्ष एवं उपलब्धि को दिखाया जाएगा। तत्पश्चात आगंतुक अतिथियों का स्वागत मुख्य अतिथि एवं अन्य कार्यकारीणी सदस्यों का संबोधन होगा।सामुहिक भोजनावकाश के बाद रेलवे कॉलोनी में बाइक रैली निकाली जाएगी। इस संबंध में ऑल इंडिया एसटी/एससी इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण कालिंदी , उपाध्यक्ष बी.डी बाउरी, शाखा सचिव आसीत मांझी, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सदस्य मनोज पासवान, मनजीत कपरदार, सुरेंद,अरुण सहित और सदस्य शामिल होंगे।



