जालौन

किन्नर गुरू की वसीयत पर बढ़ा विवाद, जालौन कोतवाली में महागुरुओं का प्रदर्शन

110 गांवों में बधाई वसूली के अधिकार को लेकर टकराव, दूसरे गुट पर जबरन वसूली का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन। नगर में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर तूल पकड़ गया है। किन्नर गुरू की वसीयत में दर्ज गांवों में बधाई वसूली के अधिकार को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं।
जानकारी के अनुसार, किन्नर गुरू शकूर नायक ने अपनी वसीयत में तहसील क्षेत्र के करीब 110 गांवों में बधाई लेने का अधिकार रेखाबाई को सौंपा था। गुरू के निधन के बाद से रेखाबाई लगातार इन क्षेत्रों में बधाई प्राप्त कर रही हैं।
इसी बीच आरोप है कि दूसरे गुट के कुछ किन्नर बिना अनुमति के उन्हीं गांवों में पहुंचकर जबरन बधाई वसूल रहे हैं। इसको लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके चलते बाहरी जनपदों से आए किन्नर महागुरुओं ने कोतवाली जालौन पहुंचकर थाना प्रभारी हरीशंकर चंद्र को शिकायती पत्र सौंपा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली परिसर में बड़ी संख्या में किन्नरों की मौजूदगी से माहौल तनावपूर्ण हो गया। सभी ने एक स्वर में कार्रवाई की मांग की। स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और पूर्व के विवादों पर भी आवश्यक कदम उठाने की बात कही।पुलिस के हस्तक्षेप के बाद फिलहाल मामला शांत हो गया, लेकिन किन्नर समाज के दोनों गुटों के बीच तनाव बरकरार।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button