शामली
कुश्ती खिलाडी अनंत बडसर का शव सहारनपुर में रेलवे स्टेंशन पर मिला
गमगीन माहोल मे हुआ अन्तिम संस्कार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
चौसाना। दथेडा के प्रतिभावान कुश्ती खिलाडी अनंत बडसर का शव सहारनपुर जंक्शन पर पडा हुआ मिला। रात्रि के समय में एक ट्रेन वहॉ से गुजरी को लोको पायलट की नजर शव पर पडी,जिसके बाद जीआरपी को घटना की जानकारी दी गई। जीआरपी ने शव को कब्जे मे लिया और शव की पहचान कर परिजनो को जानकारी दी। गुरूवार की दोपहर करीब तीन बजे मृतक के शव का अन्तिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चौसाना चौकी क्षैत्र के दथेडा गांव निवासी अनंत बडसर पुत्र धर्मपाल का शव बुधवार की रात्रि मे सहारनपुर रेलवें जंक्शन पर दो पटरियांे के बीच पडा मिला। जानकारी के अनुसार अनंत बडौत में कोच गोरव कुमार की एकेडमी में रहकर तैयारी कर रहा था। गुरूवार की सुबह को अनंत बडसर बिना बताये वहॉ से निकल गया। परिजन बताते है कि अनंत के फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उसका फोन बंद मिला। इसके बाद परिजनो ने अनंत की तलाश शुरू कर दी लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी कुछ पता नही लगा।
देररात्रि करीब बारह बजे सहानपुर जंक्शन से गुजरने वाली एक ट्रेन के लोको पायलट की नजर पटरी के किनारे एक शव को देखकर जीआरपी को मामले की जानकारी दी। सम्बंधित जीआरपी टीम लोको पायलट की बताई जगह पर पहुॅची और शव को बरामद किया। शव की तलाशी के दौरान मिले फोन को ऑन किया गया तो तभी परिजनो की कॉल मोबाईल पर पहुॅची,जिससे शव की शिनाख्त हो सकी। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गुरूवार को दोपहर 12 बजे दथेडा मे अनंत के घर पहुॅचा तो कोहराम मच गया। करीब तीन बजे शव का अन्तिम संस्कार कर दिया गया। वही जीआरपी ने मामले को दर्ज करते हुए मौत के कारणों का पता लगाने को जांच शुरू कर दी है।


