इंडियन यूथ कांग्रेस के झारखंड प्रदेश के सोशल मीडिया कोर्डिनेटर बने निर्मल

एनपीटी गोड्डा ब्यूरो
मेहरमा(गोड्डा ): झारखंड प्रदेश के इंडियन यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया कोर्डिनेटर की जिम्मेदारी जिला अंतर्गत मेहरमा के निर्मल कुमार को दी गई। वहीं इस सोशल मीडिया प्रदेश कोर्डिनेटर जिम्मेदारी मिलने पर निर्मल कुमार ने इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, इंडियन यूथ कांग्रेस के झारखंड प्रभारी कृष्णा अलावरु,सोशल मीडिया के अध्यक्ष मनु जैन व झारखंड सोशल मीडिया प्रभारी शशि सिंह कि आभार प्रकट किय साथ ही ग्रामीण, विकास विभाग एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का भी आभार जताया और कहा कि ग्रामीण, विकास विभाग एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का सदैव संगठन मजबूती एवं विस्तार को लेकर सदैव मार्गदर्शन प्राप्त होता है। संघर्ष, समर्पण और सेवा ही मेरा संकल्प है। कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर सदैव कार्य करता हूं। वहीं इंडियन यूथ कांग्रेस के झारखंड प्रदेश के सोशल मीडिया कोर्डिनेटर बनने पर निर्मल कुमार को कई कार्यकर्ताओं व लोगों ने दूरभाष एवं अन्य माध्यमों से बधाई व शुभकामनाएं दिया।