जालौन
सुशीला देवी बाल विद्यालय में भव्य सम्मान समारोह संपन्न, मेधावियों का हुआ सम्मान
माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह; पत्रकारों व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में वितरित हुए सम्मान पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जालौन/उमरी। सुशीला देवी बाल विद्यालय एवं एलडब्ल्यूएम कोचिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विद्यालय परिसर, मेन नावर रोड उमरी जालौन में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हाईस्कूल (अंग्रेजी माध्यम) के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए तथा परीक्षा फल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता का मूल आधार है और ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि समारोह का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मंच प्रदान करना है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक शीलू सिंह, संरक्षक दीपू सिंह, मैनेजर मोनू तिवारी एवं प्रधानाचार्य अनुराग श्रीवास ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के अंकित चौबे सर, मुकेश प्रजापति सर, काजल मैम, निकेता मैम एवं नेहा मैम सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
वहीं पत्रकार टीम भी समारोह में मौजूद रहे।
समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी विद्यार्थियों के लिए ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।


