जालौन
नो पार्किंग में खड़े 14 वाहनों के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्रवाई
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। वरिष्ठ- सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन एवं प्रर्वतन) सुरेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार और सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को परिवहन विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न स्थलों (जोल्हूपुर मोड़, आटा टोल प्लाजा, गोबिन्दम, मेडिकल तिराहा उरई) पर नो पार्किंग में खड़े 14 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी।
शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज की गई कार्रवाई के दौरान कुल 14 वाहनों को ‘‘नो-पार्किंग’’ जोन में खड़ा पाया गया। इन सभी वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन एवं प्रर्वतन) सुरेश कुमार ने बताया कि सड़कों के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन न केवल यातायात में बाधा उत्पन्न करते हैं, बल्कि गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। आज 14 वाहनों पर की गई यह कार्रवाई एक संदेश है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। परिवहन विभाग सभी वाहन स्वामियों और चालकों से अपील करता है कि वह अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। सड़कों पर अवैध पार्किंग से बचें ताकि आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित बनी रहे।


