
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई। शहर के जेल रोड स्थित नए एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होटल सुमाल्या पैलेस का आज भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी तथा होटल सुमाल्या पैलेस के चेयरमैन जलील सेठ मुंबई वाले ने संयुक्त रूप से फीता काटकर होटल का उद्घाटन किया।
उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने होटल की व्यवस्थाओं और आधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे शहर के आतिथ्य क्षेत्र के लिए एक नई उपलब्धि बताया। समारोह के दौरान होटल परिसर में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों और सामाजिक लोगों की उपस्थिति रही।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सेंगर, सभासद अनुज नाग, महेश मटरा, कैलाश प्रजापति, अशित बुधौलिया, प्रशांत बाबा सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण एवं स्वागतपूर्ण बना रहा।

