जालौन
भाजपा मंत्री राजभर के खिलाफ विश्वकर्मा समाज ने किया निंदा प्रस्ताव
गाजीपुर हत्याकांड को लेकर नहीं थम रहा विश्वकर्मा समाज में रोष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। रविवार को विश्वकर्मा समाज की बैठक अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिलाध्यक्ष महेशचंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में झांसी रोड स्थित इंजीनियर अविनींद्र ओझा के आवास पर हुई। जिसमें गाजीपुर में निशा विश्वकर्मा की हत्याकांड के मामले को लेकर भाजपा के मंत्री ओमप्रकाश राजभर के अभद्र बयान की घोर निंदा की गई और एक स्वर होकर भाजपा मंत्री ओमप्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग भी उठाई।
बैठक में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने शपथ ली कि विश्वकर्मा समाज पर अन्याय व अत्याचार नही होने देंगे। अन्याय करने वालों को एकजुट होकर मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेंगे। निशा विश्वकर्मा हत्याकांड मामले में पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा के साथ खड़े होकर आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिला अध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी महेश चंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि गाजीपुर जिले में निशा विश्वकर्मा की हत्या के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा भेजे गए डेलीगेट पर गांव के प्रधान आशुतोष सिंह उर्फ आशू व उसके गुर्गों ने जो जानलेवा हमला किया है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और निशा विश्वकर्मा के परिवार को सुरक्षा और न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज के संकट में हमेशा समाजवादी पार्टी ने साथ दिया है और किसी दूसरे दल ने कभी भी विश्वकर्मा समाज का साथ नहीं दिया है। उन्होंने विश्वकर्मा समाज के लोगों से अपील की है कि वे एक साथ मिलकर 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट करेंगे और समाजवादी पार्टी का देकर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायेंगे। इस मौके पर श्याम बाबू विश्वकर्मा, रामलाल विश्वकर्मा, नवीन विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा, दुलीचंद विश्वकर्मा, अयोध्या विश्वकर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, दयाशंकर विश्वकर्मा, देवेश विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, अवनींद्र ओझा, राजेंद्र विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा ,आलोक विश्वकर्मा, आसाराम विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, मनमोहन विश्वकर्मा, शैलेंद्र विश्वकर्मा, गौरव विश्वकर्मा, रामशंकर ओझा, जलज विश्वकर्मा, दीपेश विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, कैलाश बाबू विश्वकर्मा, हर्षद विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा सहित तमाम विश्वकर्मा समाज के लोग मौजूद थे।

