जालौन
मित्रों के साथ नहाना पड़ा भारी,डूब कर हुई मृतक राहुल की मौत
19 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

लगभग 02 घंटों तक बॉडी की तलाश में जुटी रही कोटरा पुलिस
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कोटरा(जालौन)। आज कस्बा कोटरा में नदी पर एक युवक की डूब कर मृत्यु हो गई। मृतक राहुल पुत्र चंद्रशेखर जो गोरन में डेकोरेशन का कार्य करता था वह अपने साथियों के साथ नदी पर नहाने लगभग 12:30 बजे आया था परंतु नदी की गहराई से मृतक राहुल अनजान था। साथियों के द्वारा बताया गया कि राहुल का अचानक पर फैसला और वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों ने जैसे ही यह घटना देखी तत्काल प्रभाव से 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी और कोटरा पुलिस को जैसे ही सूचना प्राप्त हुई तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी विमलेश कुमार और फायर ब्रिगेड एवं गोताखोरों की टीम बुलाकर राहुल की बॉडी की छानबीन शुरू कर दी। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद लगभग 3:30 बजे उसकी बॉडी प्राप्त हुई परंतु तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उसे मृत घोषित करार दे दिया गया।
मृतक राहुल सरसेल का रहने वाला था जिसकी उम्र मात्र 19 वर्ष थी।
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए उरई भेज दिया जिससे घटना पूर्ण रूप से जांच हो सके।
