जालौन

मरीजों के उपचार में कोई लापरवाही न बरतें चिकित्सक : एसडीएम

सीएचसी का औचक निरीक्षण कर मरीजों से जाना हाल व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
जालौन (उरई)। उपजिलाधिकारी रिंकू सिंह राही ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जालौन का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। अचानक हुए निरीक्षण से अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का बारीकी से जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने पंजीकरण कक्ष, ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, महिला एवं पुरुष वार्ड, दवा वितरण केंद्र सहित अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे बातचीत कर इलाज, दवाइयों की उपलब्धता तथा साफ-सफाई व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उप जिलाधिकारी रिंकू सिंह राही ने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि मरीजों को समय पर उपचार, पर्याप्त दवाएं और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने तथा अस्पताल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित कैंटीन का भी निरीक्षण किया। कैंटीन संचालन व्यवस्था को लेकर संबंधित जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए महिला कर्मी की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button