जालौन

कालपी की ऐतिहासिक धरोहरों को मिलेगी नई पहचान

मुख्यमंत्री से मिले विधायक विनोद चतुर्वेदी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कालपी-जालौन क्षेत्र के ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों को अब पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद जगी है। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर कालपी के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की।
विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष कालपी के ऐतिहासिक महत्व, धार्मिक विरासत तथा यहां स्थित प्राचीन मंदिरों के संरक्षण और विकास का मुद्दा प्रमुखता से रखा। विशेष रूप से व्यास मंदिर एवं सूर्य मंदिर के विस्तार, सौंदर्यीकरण और पर्यटन सुविधाओं के विकास पर विस्तार से चर्चा हुई।
विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि कालपी नगर सदियों पुरानी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहरों को अपने भीतर समेटे हुए है, लेकिन अपेक्षित विकास न होने के कारण इसे वह पहचान नहीं मिल सकी जिसकी यह वास्तव में हकदार है। उन्होंने कहा कि कालपी केवल एक नगर नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां व्यास मंदिर, सूर्य मंदिर सहित अनेक प्राचीन धरोहरें मौजूद हैं। यदि सरकार पर्यटन की दृष्टि से योजनाबद्ध तरीके से विकास कराए तो कालपी प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान बना सकता है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और व्यापार को भी नई गति प्राप्त होगी।
उन्होंने मुख्यमंत्री से कालपी में सड़क, घाट, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, पर्यटक सुविधाओं और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण को लेकर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रस्तावों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया।
विधायक और मुख्यमंत्री की इस मुलाकात के बाद क्षेत्र में यह चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है। लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में कालपी नगर को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिल सकती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button