जालौन

धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा, डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जगम्मनपुर (जालौन)। ग्राम जगम्मनपुर स्थित छेरे बाबा मशान बाबा मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और भक्ति भाव से ओतप्रोत इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। डीजे और बैंड-बाजों पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर भक्त जमकर नाचे और पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया।
साप्ताहिक धार्मिक आयोजन के प्रथम दिन मंदिर परिसर से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। महिलाओं ने विधि-विधान के साथ कलश में जल भरकर सिर पर धारण किया और श्रद्धा के साथ यात्रा में शामिल हुईं। कथा व्यास विवेक मिश्रा महाराज वृंदावन के नेतृत्व में निकली यह यात्रा बाबा साहब मंदिर स्थित पांच नदियों पर पहुंची, जहां विधिवत जल भरने के बाद यात्रा गांव के विभिन्न मंदिरों से होती हुई कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते-थिरकते आगे बढ़ते रहे। पूरा क्षेत्र जयकारों और भक्ति संगीत से गूंज उठा। कथा स्थल पर पहुंचकर कथा व्यास ने श्रीमद्भागवत पुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं से प्रतिदिन भागवत कथा श्रवण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर परीक्षित वीरभान सिंह सेंगर, विमला देवी, सत्यवान सिंह सेंगर, बृजभान सिंह सेंगर, प्रताप भान सिंह, शिव भान सिंह, सीबी सिंह, रविंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह चंदेल, पवन गुप्ता, बलदाऊ तिवारी, तन्नू गुप्ता, श्याम चंदेल, आनंद सिंह, मनोज भैरो, गोपाल, रवि, सोमवीर, राघवेंद्र सिंह सेंगर, अनीश ओझा, शिवम सेंगर, ऋषि दुबे, शिवानंद मिश्रा, शिवम् मिश्रा, अभिषेक यादव, हर्ष गुप्ता, हर्षल शाक्य, नैतिक, अर्जुन सेंगर, अभिमन्यु यादव, शिवा चंदेल, गोलू भदौरिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button