जालौन

मां विंध्यवासिनी स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

56 भोग व विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जालौन (उरई)। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सालाबाद स्थित राज राजेश्वरी शक्तिपीठ मां विंध्यवासिनी मंदिर में मंगलवार को स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित सामूहिक हवन-पूजन, 56 भोग, भजन-कीर्तन एवं विशाल भंडारे में क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां विंध्यवासिनी के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ आचार्य पंडित आनंद स्वरूप, ग्राम द्रौपदी जिला जालौन द्वारा विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद मां को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया।
कार्यक्रम में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु देर तक भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते रहे। आयोजन में दीपक भगत ग्राम सालाबाद की विशेष सहभागिता रही। वहीं लालू, रामलखन, रामलखन मास्टर, प्रेमनारायण, पुजारी, मुकेश गोयल एवं भूपसिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button