जालौन

अनजान वीडियो कॉल और लिंक से हर व्यक्ति रहें सतर्कःअनिल कुमार

सावधानी ही साइबर सुरक्षा का सबसे बड़ा हथियार होता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। जनपद जालौन में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों को देखते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने आम जनमानस से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम पुलिस अनिल कुमार ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में साइबर ठगी और सोशल मीडिया से जुड़े अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए लोगों को जागरूक रहना बेहद आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग, व्हाट्सएप फ्रॉड या ऑनलाइन ठगी जैसी घटना होती है तो वह तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए। साथ ही साइबर अपराध से संबंधित शिकायतें तत्काल सरकारी पोर्टल सी ई आई आर पर भी दर्ज की जा सकती हैं। समय पर शिकायत दर्ज कराने से ठगी गई धनराशि को वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वर्तमान समय में व्हाट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक पोर्नोग्राफी और ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अपराधी अनजान नंबरों से वीडियो कॉल करते हैं और लोगों की रिकॉर्डिंग कर उन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने सलाह दी कि किसी भी अनजाने नंबर से वीडियो कॉल आने पर तुरंत कैमरा बंद कर लें और बिना पहचान सुनिश्चित किए कॉल रिसीव न करें। उन्होंने यह भी कहा कि साइबर अपराधी लोगों को फर्जी लिंक भेजकर या ओटीपी मांगकर मोबाइल फोन और बैंक खातों तक पहुंच बना लेते हैं। कई मामलों में देखा गया है कि लोग लालच या जल्दबाजी में लिंक पर क्लिक कर देते हैं, जिसके बाद उनके बैंक खातों से धनराशि निकाल ली जाती है। इसलिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी परिस्थिति में अपना ओटीपी, बैंक डिटेल या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। अनिल कुमार ने कहा कि साइबर क्राइम थाना लगातार पीड़ितों की सहायता और ठगी गई रकम को रिट्रीव करने का प्रयास करता है, लेकिन सबसे प्रभावी उपाय जागरूकता और सतर्कता ही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी पूर्वक करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि सावधानी ही साइबर सुरक्षा का सबसे बड़ा हथियार है। यदि नागरिक सतर्क रहेंगे तो साइबर अपराधों पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button