रामपुर शाहबाद
शाहबाद में खेत में पानी लगा रहे ग्रामीण की हालत बिगड़ी
इलाज के दौरान मुरादाबाद में मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। मिली जानकारी के अनुसार शाहबाद के मोहल्ला मंगोली निवासी प्रेमशंकर(50) रविवार को अपने खेत में पानी लगा रहे थे, पानी लगाने के दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन फनान में प्रेमशंकर को लेकर शाहबाद के निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मुरादाबाद ले जाने की सलाह दी। जिसके बाद परिजनों द्वारा प्रेमशंकर को मुरादाबाद के वेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार रात 12 बजे प्रेमशंकर ने दम तोड़ दिया। अधेड़ की मौत की सूचना जैसे ही घर पहुँची, घर में मातम छा गया।परिजन प्रेमशंकर के शव को शाहबाद के मंगोली पहुंचे और सोमवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रेमशंकर ने अपने पीछे एक लड़का छोड़ा है। तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।



