खैरथल
खैरथल जलदाय विभाग ने काटे तीस अवैध कनेक्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पेयजल किल्ल्त से निपटने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को शहर की पुरानी आबादी में घरो में वर्षो से चल रहे तीस अवैध कनेक्शन काटे गए।
विभाग के कनिष्ट अभियंता बबलू कुमार ने बताया की जिला कलक्टर के निर्देश पर सहायक अभियंता शक्ति सिंह के नेतृत्व में टीम ने खैरथल गांव स्थित गाँधी चौक, 92 नंबर फाटक के पास, वार्ड 24,सकर कुई, गणेश मंदिर, कल्ला की हवेली के पास सहित खाती मोहल्ले में घर घर जाकर कनेक्शन के बिल मांग कर रिकार्ड में चैक करते हुए पाए गए अवैध कनेक्शन को मौके पर ही काटा गया!इस अभियान से शहर में खलबली मच गई है।



