बरेली

मनौना धाम से बच्चे का अपहरण, आंवला पुलिस ने गैंग के 3 और सदस्य दबोचे

एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने किया गैंग का खुलासा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली : एसपी साउथ अंशिका वर्मा के निर्देशन में आंवला थाना पुलिस ने मनौना धाम से डेढ़ साल के बच्चे ऋषभ के अपहरण केस में फरार चल रहे 3 और शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। बरेली पुलिस ने बच्चा बेचने वाले गैंग का पूरा नेटवर्क ध्वस्त कर दिया। पश्चिम बंगाल के 60 वर्षीय संजय कुमार विश्वास समेत केशवराम उर्फ मंजेश और महिला सीता को शुक्रवार को पकड़ा गया। इससे पहले पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश जेल भेजे जा चुके हैं। 24 मई 2026 को मनौना धाम में सफाई कर्मचारी रमन का डेढ़ साल का बेटा ऋषभ खेलते समय लापता हो गया था। बदायूं के उसैत थाना क्षेत्र के ढरिया असगुणा निवासी रमन ने थाना आंवला में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मु0अ0सं0 278/26 धारा 137(2) BNS के तहत उ0नि0 नरेन्द्र सिंह राघव जांच कर रहे थे। SP साउथ अंशिका वर्मा ने केस को गंभीरता से लेते हुए तुरंत टीम गठित कर खुलासे के निर्देश दिए थे।
27 मई 2026 को पुलिस मुठभेड़ के दौरान योगेश कन्नौजिया और पवन चंदेल को गिरफ्तार किया गया। शाहजहांपुर के रहने वाले दोनों बदमाशों से बच्चा ऋषभ सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। पूछताछ में उत्तम वाजपेई का नाम सामने आया, जिसे 29 मई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
उत्तम वाजपेई ने पूछताछ में संजय कुमार विश्वास, केशवराम उर्फ मंजेश और सीता के नाम बताएं 30 मई  को मुखबिर की सूचना पर तीनों को दबोच लिया गया। संजय कुमार विश्वास पश्चिम बंगाल के नादिया जिले का रहने वाला है और सीतापुर में रह रहा था। केशवराम लखीमपुर खीरी और सीता बदायूं की रहने वाली है। पूछताछ में गैंग ने कबूला कि वह उत्तम वाजपेई के साथ मिलकर भीड़भाड़ वाली जगह, अस्पताल या मंदिर से बच्चों का अपहरण करते थे। हर बच्चे के बदले 1.20 लाख रुपये मिलते थे। सीता बच्चों को आगे बेचने का काम करती थी। उत्तम, योगेश और पवन पहले भी गैंग को एक-एक बच्चा दे चुके थे।
संजय कुमार विश्वास पर सीतापुर में मारपीट का केस पहले से दर्ज है। तीनों आरोपियों पर धारा137(2)/143(4)/61(2) BNS के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। SP साउथ अंशिका वर्मा की मॉनिटरिंग में हुए इस बड़े खुलासे में उ0नि0 नरेन्द्र सिंह राघव, व0उ0नि0 धर्मपाल सिंह, हे0का0 श्याम सिंह, रि0का0 अजय सिंह, रि0का0 प्रियांशु और म0का0 छाया की अहम भूमिका रही। SSP अनुराग आर्य ने टीम को बधाई दी है और इनाम की घोषणा की है। SP साउथ अंशिका वर्मा ने कहा कि बच्चों के खिलाफ अपराध में जीरो टॉलरेंस की नीति है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button