डासना चैयरमेन के खिलाफ सैकड़ो महिलाओं का विरोध प्रर्दशन, सौपा ज्ञापन
डासना नगर पंचायत की चेयरमेन पति जिहादी मानसिकता के -सभासद शशि चौहान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
जलभराव व रास्ते का काम नही हुआ तों होगा आमरण अनशन
गाजियाबाद : आज डासना वार्ड नंबर 7 की सभासद शशि चौहान नें कॉलोनी निवासियों के साथ गाजियाबाद जिलाधिकारी महोदय को डासना नगर पंचायत की चेयरमेन व चेयरमेन पति पर गंभीर आरोप लगते हुए ज्ञापन सौपा और अवगत कराया कि हमारी नगर पंचायत डासना में लगभग 85 प्रतिशत आबादी मुस्लिम की है, और हिन्दू आबादी मात्र 15 प्रतिशत है। जिसमें की अधिकतम हिन्दू आबादी मुख्य कस्बे से बाहर की कॉलोनियों में रहती है। नगर पंचायत डासना की चेयरमैन (बागे जहां) अबकी बार जिहादी मानसिकता की बन गई हैं। जो अपने घर से ही काम करती हैं। मुख्य रूप से उनके पति मुजाहिद हुसैन उर्फ बाबू जो जिहादी मानसिकता रखते हैं, टाउन कार्यालय में आकर पत्नी के चेयरमैन होने का दबाव बनाकर तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। इस कारण से हिन्दू बहुल कॉलोनियों में विकास का कार्य नहीं होने दे रहे हैं। पहले भी इन पर इस तरह के आरोप लगते रहे हैं। इस कारण से हमारे कॉलोनियों की बेहद दुर्दशा हो गयी है और जलभराव की स्थिति बहुत ज्यादा हो गयी है। जिसके कारण लोगों को व स्कूल से आने वाले छोटे बच्चों को अपने घर से बाहर निकले व घर पहुंचने में गंभीर बाधा हो रही है। इसके अलावा जल प्रदूषण के चलते गंभीर बीमारियां फैलने की भी आशंका बनी हुई है। इस रास्ते के नहीं बनने के कारण आने-जाने में लोगों को बहुत ही मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। हमारी कॉलोनी की जल निकासी का रास्ता पूर्ण रूप से बाधित है। कॉलोनी वासी जब शिकायत करने के लिए टाउनहॉल कार्यालय में पहुंचने हैं तो चेयरमैन की जगह उनके पति (मुजाहिद हुसैन) ही मिलते हैं। उनके सामने भी लोगों ने ई बार जल निकासी और रास्ते का प्रस्ताव रखा, लेकिन इस मामले में वह कोई सुनवाई करने के लिए राजी नहीं है। ज्यादा कहने पर लोगों के साथ गाली गलौज करने के साथ धमकाते भी हैं। इस संबंध में हम लोग आगामी आठ जून को नगर पंचायत डासना कार्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहे हैं। यदि धरना और प्रदर्शन के जरिए हमारी मांगों को नहीं माना गया तो हम आ्मरण अनशन करने के लिए विवश होंगे। जिहादी मानसिकता के चलते नगर पंचायत क्षेत्र में संप्रदायक के आधार पर भेदभाव नहीं होने देंगे। यदि प्रशासन स्तर से हमारी समस्या का समधान नहीं होता है तो हम शासन स्तर तक आंदोलन और संघर्ष करने के भी तैयार हैं। हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अपनी मांगे रखेंगे।
1-रास्तों की फोटो प्रति संलग्न है।
श्रीमति शाशी चौहान सभासद वार्ड नं0-7 नगर पंचायत डासना गाजियाबाद सभी सम्मानित पत्रकार/संपादक बंधुओं से निवेदन है कि 8 जून 2026 को डासना नगर पंचायत कार्यालय पर कवरेज के लिए पहुंचकर हमारा उत्साह वर्धन करें और अपने सम्मानित संस्थान में इस खबर को प्राथमिकता दें।

