खैरथल

सैनी समाज बारह गांव सेवा समिति ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा : सैनी समाज बारह गांव सेवा समिति की मासिक बैठक किशनगढ़ बास ब्लॉक गंज गांव के सैनी सभा भवन में आयोजित हुई महात्मा ज्योतिबा फुले व माता सावित्री बाई फुले जी की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया गया बैठक की अध्यक्षता सैनी समाज बारह गांव सेवा समिति के प्रधान अशोक सैनी ने की कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया प्रधान अशोक सैनी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपप्रधान पद पर महादेव सैनी,सचिव बलवंत सैनी, सहसचिव रामफल सैनी,कोषाध्यक्ष राजेश सैनी, सहकोषध्यक्ष सुभाष सैनी,मीडिया प्रभारी श्याम सैनी, प्रवक्ता मातादीन सैनी, संरक्षक पद पर महेंद्र सैनी,किशन लाल सैनी, कुंदन सैनी को नियुक्त किया गया समस्त कार्यकारणी के पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया और सभी को समाजहित में कार्य करने का निर्देश दिये और समस्त कार्यकारणी के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी से कार्य करने की शपथ ली इस अवसर पर गंज सैनी समाज के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश सैनी,मंगतू राम सैनी,रूप चंद सैनी, नरेश सैनी,बाबू लाल सैनी, सुंदर लाल सैनी,हीरालाल सैनी,सौदान सैनी,हिमेश सैनी, शेखर सैनी,अनिल सैनी व समाज बंधु उपस्थित रहे.
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button