उत्तरकाशी

हरी झंडी दिखाकर ” खेत बचाओ अभियान” की शुरूआत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

उत्तर काशी : जिलाधिकारी उत्तरकाशी के निर्देशों के क्रम में जनपद में दिनांक 01 से 30 जून तक संचालित होने वाले “खेत बचाओ अभियान” का शुभारम्भ आज मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी, उत्तरकाशी सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। अभियान का उद्देश्य कृषकों को , मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, वैज्ञानिक खेती तथा समयबद्ध कृषि सलाह उपलब्ध कराना है, जिससे फसलों को संभावित नुकसान से बचाया जा सके एवं कृषि उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने अभियान से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनपद के प्रत्येक न्याय पंचायत एवं ग्राम स्तर तक पहुंचकर कृषकों को जागरूक करने तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान कृषकों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने अभियान की सफलता हेतु समन्वित रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button