संभल

भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों की महापंचायत संघर्ष तेज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

संभल। ग्राम कसेरुआ में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन एआईकेकेएमएस के बैनर तले आयोजित किसान महापंचायत में सैकड़ों किसानों ने भूमि अधिग्रहण, बढ़ती खेती लागत और एमएसपी की कानूनी गारंटी जैसे मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की।

महापंचायत को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सत्यभान सिंह ने कहा कि विकास के नाम पर उपजाऊ कृषि भूमि का अधिग्रहण किसानों के अस्तित्व पर हमला है। उन्होंने किसानों को समय पर खाद न मिलने और उर्वरकों की बढ़ती कीमतों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस दिशा में गंभीर नहीं है। किसानों की जमीन और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। महापंचायत में जिला अध्यक्ष सोमपाल सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष भगवान सिंह, जिला सचिव संजय राघव सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने एकजुट होकर आंदोलन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button