जालौन

केशवम बाल शिक्षा सदन  जालौन में नए सत्र की शानदार शुरुआत

खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने छात्रों को दी शुभमनाये

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जालौन। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद नगर के केशवम बाल शिक्षा सदन में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साह और उल्लास के साथ हुई। विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं, शैक्षणिक व्यवस्थाओं और अनुशासन का जायजा लेते हुए विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की। विद्यालय समिति ने पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया, जबकि प्रधानाचार्य अजय याज्ञिक ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विद्यालय के प्रबंधक अतेंद्र साहू ने विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही व्यक्तित्व निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया तथा अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।
विद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। नए सत्र के पहले दिन विद्यालय में बच्चों के चेहरों पर उत्साह और नई उम्मीदों की झलक साफ दिखाई दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button