सिंगरौली

वार्ड 38 में बांटी गई मच्छरदानी और छाते 

डेंगू-मलेरिया से बचाव की अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
​सिंगरौली – वार्ड क्रमांक 38, तुलसी बलियरी में पार्षद अनिल कुमार वैश्य के नेतृत्व में एक जनहित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत एनटीपीसी के सीएसआर (CSR) मद से स्थानीय नागरिकों को छाता एवं मच्छरदानी का वितरण किया गया।
​इस अवसर पर पार्षद अनिल कुमार वैश्य ने वार्ड वासियों से बारिश के मौसम में सेहत के प्रति सचेत रहने का आग्रह किया। उन्होंने डेंगू, मलेरिया जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए घरों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, जलभराव न होने देने और सोते समय अनिवार्य रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button