जामताड़ा

खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से करमाटांड़ में सनसनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 करमाटांड़ प्रखंड के शीतलपुर स्थित एक खेत में गुरुवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी करमाटांड़ थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही करमाटांड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए थाना ले गई। पुलिस के अनुसार, फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका भी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर खेत में मिला शव किसका है और उसकी मौत कैसे हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
पुलिस आसपास के गांवों और इलाके में लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। फिलहाल करमाटांड़ पुलिस पूरे मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button