जालौन
न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट का आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कुठौंद (जालौन)। कुठौंद थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के तहत फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कुठौंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने दंडक प्रकीर्ण वाद संख्या 598/2025, धारा 128 सीआरपीसी से संबंधित वारंटी जयशिवम पुत्र रामबहादुर, निवासी ग्राम मदारीपुर, थाना कुठौंद को हदरुख से आगे जालौन की ओर चैहान ढाबा के पास स्थित प्रतीक्षालय से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित न्यायालय में लगातार अनुपस्थित चल रहा था, जिसके चलते उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार गौतम, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार तथा कांस्टेबल लोकेश कुमार सिंह शामिल रहे।