अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 17 जुलाई को होगा खैरथल रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित खैरथल रेलवे स्टेशन का लोकार्पण 17 जुलाई को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के विभिन्न अमृत भारत स्टेशनों के साथ खैरथल रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे।
खैरथल रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा अलवर सांसद भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
लोकार्पण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को महावर भवन, खैरथल में बैठक आयोजित की गई।
बैठक के बाद पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने खैरथल रेलवे स्टेशन पहुंचकर लोकार्पण समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, पूर्व चेयरमैन अशोक डाटा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षद, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



