भरत पुर
संगीतमय सुन्दरकाणड पाठ में श्रीराम भक्त हनुमान की महिमा का किया गुणगान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : तुलसीदास रचित रामचरित मानस की कालजयी चौपाई “कवन सो काज कठिन जग माही, जो नहीं होई तात तुम पाहीं” की गूंज के साथ गुरुवार देर सांय कस्बे का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। जहां कस्बे की पुरानी अनाज मण्डी के पास बनखण्डी मन्दिर के सामने स्थित कॉलोनी में आयोजित संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही भक्त मण्डल के सदस्य मनीष कुमार, राहुल सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि भक्त मंडल के सौजन्य से 16 जुलाई गुरुवार की देर सांय संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन बनखण्डी वाले हनुमान जी मन्दिर परिसर में भक्त मण्डल के सदस्य देवेन्द्र कुमार सिंघल और अशोक कुमार ने दीप प्रज्जावलित कर शुभारंभ किया। तो वहीं दुसरी ओर अवस्थी म्युजिकल ग्रुप ने आर्गन, पैड, ढोलक, झांझ, मंजीरा की थाप पर विकल मोनू अवस्थी ने पवन साउण्ड सेन्टर की मधुर आवाज़ में गणेश वन्दना,हनुमान वन्दना, सरस्वती वन्दना के साथ सुन्दरकाण्ड पाठ की चौपाइयों का संगीतमय गायन प्रस्तुत किया। वहीं सुन्दरकाण्ड की चौपाइयों और भजनों की धुनों पर उपस्थित श्रद्वालु भाव विभोर होकर झुमते रहे और भगवान के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजयमान हो उठा। वहीं विधी विधान से सम्पन्न हुए संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ और बनखण्डी वाले हनुमान जी की आरती के उपरान्त उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओ के बीच प्रसादी वितरण के साथ किया।


