साहेबगंज

जिला प्रशासन ने खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो। 
साहिबगंज खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड,रांची के तत्वावधान में साहेबगंज स्थित चाँद भैरव इंडोर स्टेडियम में संचालित खेलो इंडिया बालक एवं बालिका कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षुओं के बीच आज जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में खेल किट का वितरण किया।इस अवसर पर उपायुक्त ने खिलाड़ियों को ट्रैक सूट,टी-शर्ट,कुश्ती कॉस्ट्यूम,खेल जूते,मोजे एवं बैग सहित आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराई।उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बेहतर सुविधाएँ और नियमित प्रशिक्षण से खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले तथा राज्य का नाम गौरवान्वित करेंगे।खेल विभाग द्वारा संचालित खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने विगत वर्षों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर साहेबगंज जिले को गौरवान्वित किया है।खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग एंव जिला प्रशासन निरंतर कार्य कर रहा है।इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार,खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षक प्रकाश सिंह बादल,एथलेटिक्स प्रशिक्षक योगेश यादव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं प्रशिक्षु खिलाड़ी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button