दिल्लीराष्ट्रीय

इंडोनेशिया में समुद्र के बीच फेरी में लगी भीषण आग

5 की मौत; 41 लोग अब भी लापता

नई दिल्ली :  इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास रविवार सुबह एक यात्री फेरी में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 लोग अब भी लापता हैं। इंडोनेशिया की सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के अनुसार, हादसे के समय फेरी में कुल 271 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।
अब तक 225 लोगों को सुरक्षित बचाया-एजेंसी की रविवार दोपहर तक जानकारी के मुताबिक, अब तक 225 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि लापता लोगों की तलाश के लिए समुद्र में व्यापक खोज और बचाव अभियान जारी है। राहत व बचाव दल नौकाओं और अन्य संसाधनों की मदद से लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह फेरी पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया से दक्षिण सुलावेसी के मकासर शहर जा रही थी।
हादसा मदुरा द्वीप के निकट हुआ। हालांकि, फेरी में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि बचाए गए यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि घायलों को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन ने मृतकों की पहचान और लापता लोगों का पता लगाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
गौरतलब है कि मदुरा द्वीप इंडोनेशिया के जावा द्वीप के उत्तर-पूर्वी तट के पास स्थित है। समुद्री हादसों की बढ़ती घटनाओं के बीच इस दुर्घटना ने एक बार फिर समुद्री सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button