जामताड़ा

15 अगस्त की तैयारी को लेकर पीएम श्री विद्यालय पट्टाजोरिया में परेड व ढोल का रिहर्सल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जामताड़ा : करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय पट्टाजोरिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। 15 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिसर में शुक्रवार को स्कूली बच्चों को परेड एवं ढोल वादन का रिहर्सल कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक परेड की विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास किया। विद्यालय की शिक्षिका सुष्मिता दे के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं को परेड की बारीकियों, कदमताल, अनुशासन एवं समूह में एक साथ चलने का अभ्यास कराया गया। साथ ही बच्चों को ढोल बजाने का भी प्रशिक्षण दिया गया, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह में होने वाले कार्यक्रम को आकर्षक एवं व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत किया जा सके।
रिहर्सल के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिमेष कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के अभ्यास का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रधानाध्यापक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस विद्यार्थियों के लिए देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे आयोजनों में बच्चों की भागीदारी से उनमें आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
विद्यालय परिसर में बच्चों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ परेड का अभ्यास किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल एवं यादगार बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button