रामपुर शाहबाद
शाहबाद सीएचसी में कीमती पेड़ों को कौड़ियों के दाम नीलाम करने का आरोप
मुख्यमंत्री से शिकायत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगे कीमती पेड़ों को कथित रूप से औने-पौने दामों पर बेचने और सरकार के राजस्व को भारी चूना लगाने का आरोप लगा है।
इस संबंध में नगर निवासी अफरोज खां ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायत पत्र के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में लगे यूकेलिप्टस के कीमती पेड़ों को कथित तौर पर मिलीभगत करके कम रेट में बेंच दिया गया। आरोप है कि इसमें अस्पताल के डॉक्टर की मिलीभगत रही है। आरोप यह भी कि पेड़ो की वास्तविक कीमत ज्यादा है, लेकिन मिलीभगत करके कम रेट में नीलाम कर दिया गया।



