सिंगरौली

थाना परिसर से ट्रैक्टर चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

जिला जेल पचोर भेजा गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। थाना जियावन परिसर से जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी जगदीश साहू उर्फ पिंटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी देवसर डॉ. गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार थाना जियावन में अवैध रेत परिवहन के मामले में जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक UP64AQ4304 को अज्ञात आरोपियों ने थाना परिसर से चोरी कर लिया था। पुलिस ने ट्रैक्टर को मझौना शिव मंदिर के पास से बरामद किया था। जांच में सीसीटीवी फुटेज और साइबर साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई।
मामले में पूर्व में दो सह-आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी जगदीश साहू लगातार फरार था। उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट और उद्घोषणा की कार्रवाई की गई। पुलिस के दबाव के चलते आरोपी ने जेएमएफसी देवसर न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने रिमांड लेकर पूछताछ की और उसके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ चोरी, अवैध खनन सहित सात आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जिला जेल पचोर भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी शेष नारायण दुबे सहित जियावन पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button