बरेली

साइबर रैंकिंग में किला थाना पहले स्थान पर

हाफिजगंज दूसरे पर; शीर्ष तीन थानों को मिलेगा इनाम

इज्जतनगर 24.93 अंकों के साथ सबसे नीचे, बारादरी और कोतवाली भी अंतिम तीन में
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए 14 मानकों पर आधारित मासिक मूल्यांकन प्रणाली शुरू की है। 01 अप्रैल 2025 से 08 सितंबर 2026 तक की अवधि की समीक्षा के परिणाम घोषित किए गए हैं।
200 अंकों की इस मूल्यांकन प्रणाली में किला थाना 145.08 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा, हाफिजगंज थाना 143.43 अंकों के साथ दूसरे और साइबर थाना 142.13 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। बेहतर कार्य करने वाली शीर्ष तीन टीमों को क्रमशः 10 हजार, 7500 और 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं इज्जतनगर थाना 24.93 अंकों के साथ 29 थानों में सबसे अंतिम स्थान पर रहा। बारादरी थाना 58.84 अंकों के साथ 28वें और कोतवाली थाना 68.61 अंकों के साथ 27वें स्थान पर रहा। सबसे नीचे रहने वाले तीन थानों की टीमों को चेतावनी दी गई है। यह मूल्यांकन शिकायत निस्तारण, मुकदमा दर्ज करना, पीड़ित के खाते में रकम रोकना, चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी, संदिग्ध मोबाइल नंबर बंद करना सहित 14 बिंदुओं पर किया गया है। लंबित शिकायतों  पर अंक काटने का भी प्रावधान है। एसएसपी ने बताया कि प्रत्येक माह इस तरह का मूल्यांकन किया जाएगा। अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा और खराब प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button