भरत पुर

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुबह आठ बजे से दस बजे तक मतगणना शांति पूर्वक हुई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर नगर निकाय चुनावों की मतगणना सोमवार को कस्बा भुसावर के जगन्नाथ पहाड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुबह आठ बजे से दस बजे तक मतगणना शांति पूर्वक हुई । भुसावर उपजिला कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी राधेश्याम मीणा ने बताया कि भुसावर नगर निकाय के 25 वार्ड पार्षद पदों के हुए चुनावों की मतगणना पुलिस के कड़े पहरे में जगन्नाथ पहाड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम से ई वी एम मशीन कमरा संख्या 19के अंदर पांच टेबल लगाकर पांच राउंड में 25वार्ड पार्षद पद के लिए चुनाव लड़े । 143 प्रत्याशियों की मतों की मतगणना शांति पूर्वक कराई गई। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या एक से प्रीति पाण्डेय ,वार्ड संख्या दो से द्वारिका सेनी, निर्दलीय

वार्ड संख्या तीन से दीपक पहाड़िया निर्दलीय ,
 वार्ड संख्या चार से गोपेश तिवाड़ी निर्दलीय , वार्ड पांच लोक प्रकाश ,वार्ड छह रिंकी निर्दलीय ,
वार्ड सात हरीराम सैनी कांग्रेस,
वार्ड आठ मुकेश तिवाड़ी निर्दलीय ,
 वार्ड नौ सुनीता निर्दलीय
वार्ड ,दस रघुवीर सेनी बीजेपी ,
वार्ड ग्यारह योगेश निर्दलीय ,
 वार्ड बारह गंगा राम कोली निर्दलीय ,
वार्ड 13 से सीता देवी निर्दलीय ,
वार्ड 14 अनीता निर्दलीय ,
वार्ड 15 लवकेश सेनी
निर्दलीय, वार्ड 16 राजेंद्र निर्दलीय ,
वार्ड 17 नम्रता बीजेपी ,वार्ड 18 वंदना पांडेय निर्दलीय ,वार्ड 19 सवीना बानो निर्दलीय ,वार्ड 20 छोटे लाल निर्दलीय ,
वार्ड21 महिमा गोयल निर्दलीय,
 वार्ड 22 रामा निर्दलीय ,वार्ड 23 राजेंद्र सेनी निर्दलीय ,वार्ड 24 यादराम सेनी निर्दलीय ,वार्ड 25 से प्रदीप निर्दलीय निर्वाचित हुए। नगर निकाय भुसावर के चुनाव में 22 निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है. कांग्रेस से एक तथा बीजेपी से दो प्रत्याशी निर्वाचित हुए।
भुसावर में मतगणना केंद्र के बाहर मतगणना के रुझान जानने के लिए लोगों की सड़क ही नहीं अपने अपने मकानों दुकानों पर बैठ कर रुझान जानते रहे ।मतगणना के रुझान जाननें के लिए सड़क पर प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई । सड़क पर लोगों की लगी भारी भीड़ पर लोगों को बार बार सड़क से पुलिस के जवानों तथा अधिकारियों की ओर से हटाया जाकर ट्रैफिक को सुचारु किया गया ।इस नगर निकाय चुनाव में निर्वाचित प्रत्याशी के मतगणना केंद्र से बाहर आने पर समर्थकों की ओर से जय घोष के नारे लगाए जश्न मनाया ।वही विजेता प्रत्याशियों को बधाई शुभ कामनाओं का दौर शुरू हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button