गाजियाबाद

साप्ताहिक बाजार में हुए विवाद व मारपीट के 

 बाद गोली चलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने गोली चलने से किया इनकार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  अंकुर विहार थाना क्षेत्र की नसबंदी कॉलोनी में मां मंशा देवी मंदिर के पास रविवार को साप्ताहिक बाजार में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष की ओर से गोली चला दी गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। वहीं, दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के सिर में चोट लगने और गंभीर रूप से घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
पुलिस ने गोली चलने से किया इनकार
घटना के संबंध में जब स्थानीय थाना प्रभारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने गोली चलने की घटना से साफ इनकार किया। थाना प्रभारी के अनुसार, मौके पर मारपीट हुई है, लेकिन गोली चलने की बात सामने नहीं आई है।
हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों द्वारा गोली चलने की बात बताए जाने से घटना को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर मौके पर हुआ क्या था? क्या वास्तव में गोली चली थी या विवाद के दौरान अफवाह फैल गई?
जांच के बाद ही सामने आएगा सच
घटना के बाद पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों के बयान, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद ही गोली चलने की घटना की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गोली चली है तो मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, यदि गोली चलने की बात गलत है तो पुलिस को भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि बाजार में फैली दहशत और भ्रम दूर हो सके। घटना को लेकर पुलिस की जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी कि साप्ताहिक बाजार में वास्तव में गोली चली थी या विवाद ने अफवाह का रूप ले लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button