घोसीपुरा पट्टीकलां उच्च प्राथमिक विद्यालय में कला प्रतियोगिता आयोजित।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
रामपुर। मसवासी क्षेत्र घोसीपुरा पट्टी कलां के पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोसीपुरा पट्टीकलां में सेवा संकल्प अभियान के तहत कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा छह की छात्रा आयशा ने प्रथम, रचना ने द्वितीय और आमना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों के साथ सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अभियान के पहले दिन गुरुवार सुबह विद्यालय परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर परिसर की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रधानाध्यापिका चंचल लता ने कहा कि स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा भी विकसित होती है। आनंद भंडारी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देती हैं, इस दौरान अनीता पाल, अलका, वेदना पाल, आलिया परवीन, और रफतजहां सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।


